उत्तर प्रदेशलखनऊ

विश्व श्रमिक दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्बोधित

महमूदाबाद/सीतापुर। देश निर्माण में श्रमिक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आज पूरे विश्व में जो भी विकास के काम दिख रहे हैं। उसके पीछे श्रम का विशेष योगदान है। श्रम के कई रूप हैं। एक इंजीनियर अपने तरह से जहां परिश्रम करता है वहीं श्रमिक भी विभिन्न प्रकार से अपना योगदान सुनिश्चित करता है। तब कोई विकास मूर्तरूप धारण कर पाता है। यह बात सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी ने विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर विद्याथिर्यों को संबाधित करते हुए कही।

उन्होंने श्रमिकों का सम्मान करने की नसीहत दी। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा एक नाटक का मंचन किया गया। जिसमें कक्षा दो के छात्र हर्षित वर्मा मजदूर, अविरल पटेल मोची, अक्षत पांडेय किसान, प्रतीक कमल माली, अभय वर्मा नाई, आदर्श कुमार दूधवाला, मो. तौहीर राजगीर, यश गुप्त बढ़ई और अभिनव वर्मा ने सफाई कर्मचारी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कालेज के डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर, जूनियर वर्ग के प्रधानाचार्य अनंत रत्नम्, उप प्रधानाचार्य एसआर वर्मा, मोहिनी मिश्रा, नीरज वर्मा, अजय सिंह, सुभाष वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close