उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

सुरभि गौ सेवा समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा

सीतापुर। सुरभि गौ सेवा समिति महोली द्वारा गौ संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षा और संवर्धन का था। शोभा यात्रा शहर के अग्रसेन अतिथि भवन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गाे से होते हुए नवीन चौक इस्थित नंदीशाला में समापन हुआ यात्रा में बैल गाड़ी और बच्चो द्वारा घोष ने मन मोह लिया। यात्रा में आनंदी देवी विद्यालय के बच्चो ने कृष्णा कालेज के एनसीसी के बच्चो की कदमताल ने यात्रा में में चार चांद लगा दिए गौ यात्रा के बाद नंदीशाल में समापन कार्यक्रम हुआ, जिसने कार्यक्रम अध्यक्ष केवल राम अग्रवाल द्वारा सम्मानित आयोजको को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मान की कड़ी में सभी का अंगवस्त्र व माला पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्व परिष्रद के विभाग अध्यक्ष विपुल सिंह ,जिलाध्यक्ष करनी सेना मनोज सिंह ,विहिप नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह, बजरंगदल सह संयोजक उत्तम सिंह, जिला संयोजक अनुज ,संदीप श्रीवास्तव, आशीष शास्त्री, महंत बलराम शास्त्री,राजेश अग्रवाल, अनिल बंसल, डा जयवीर सिंह नीरज सिंह ,समर सिंह राणा रिंकू सिंह सहित सैकड़ों गौ सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close