उत्तर प्रदेशलखनऊ
नगरपालिका के अध्यक्ष पानी भराव समस्या पर गंभीर

परशुराम मुर्ति का हो सकता है अनावरण
#samagrachetnalakhimpur
मोहम्मदी खीरी – नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया स्वस्थ होकर नगरपालिका की समस्याओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उसके उपरांत रामलीला मैदान , अशोक चौराहा पर होने वाली पानी भराव समस्या से निजात पाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया।
रामलीला मैदान , अशोक चौराहे पर पानी भराव समस्या जल्द से जल्द निजात मिलने वाली है। वहीं सूत्रों की माने अंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण व रामलीला मैदान में परशुराम मूर्ति के अनावरण होने की संभावना है । फिलहाल चेयरमैन नगरपालिका के कामों के प्रति गंभीर दिख रहे हैं ।।



