उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

बंथरा के हरौनी में 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत

बंथरा के हरौनी में 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ – कानपुर रेल खंड स्थित हरौनी रेलवे स्टेशन पर एक 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्नाव जिले के अजगैन थाना अंतर्गत खड़ेहरा गांव निवासी अविवाहित सोनू (37) लखनऊ के नाका स्थित एक होटल में नौकरी करने के साथ ज्यादातर वहीं रहता था। शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे उसका क्षत विक्षत शव लखनऊ – कानपुर रेल खंड स्थित हरौनी रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली रेल पटरी पर पड़ा मिला। मृतक का धड़ पटरी के एक तरफ जबकि सिर दूसरी तरफ पड़ा था। शव पड़ा देख स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद उसकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं मृतक के पिता श्रीपाल की काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है। परिवार में माँ जगराना के अलावा बड़ा भाई रमेश और बड़ी बहन मोनी व छोटी बहन अंकू है।

Related Articles

Back to top button
Close