सरोजनीनगर ब्लॉक में हुआ कृषि संगोष्ठी का आयोजन

सरोजनीनगर ब्लॉक में हुआ कृषि संगोष्ठी का आयोजन
किसानों को दी गई रवि फसलों की जानकारी
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ| गुरूवार को राजधानी के सरोजनीनगर ब्लॉक परिसर में विकास खंड स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार मौजूद रहे| गोष्ठी में राम गोपाल, सहायक विकास अधिकारी कृषि सरोजिनी नगर द्वारा कृषकों को रवि फसलों में समसामयिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा कृषकों को फसल अवशेष न जलाने हेतु प्रेरित किया गया।
डा० विकेश यादव, सहायक विकास अधिकारी, कृषि रक्षा द्वारा रबी फसलों में विभिन्न कीट एवं बीमारियों की पहचान व उनके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला आलमबाग से आए श्री अंकित जी द्वारा कृषकों को मृदा नमूना लेने तथा मृदा परीक्षण किया लाभ के बारे में जानकारी दी गई। श्री महेंद्र प्रताप सिंह अचीवर कृषक द्वारा कृषकों को ऑर्गेनिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी एवं खेती के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त गोष्ठी में विकासखंड स्तरीय कार्मिक प्रशांत कुमार, अभिषेक द्विवेदी, प्रभारी राजकीय बीज भंडार, शशांक सिंह, रजनीश वर्मा, राजेश सिंह, राम प्रकाश एवं विकासखंड सरोजिनी नगर के लगभग कृषक उपस्थित रहे।