उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सरोजनीनगर

लखनऊI आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा विधायक डॉ० राजेश्वर सिंह ने स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगाँठ पर सोमवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कानपुर रोड पर बनी स्थित आराध्या लॉन से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह शंकरी की देखरेख में शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर शुरू हुई इस यात्रा का इलाके में दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

यात्रा की शुरुआत करने से पहले अयोध्या व पहाड़पुर गुरुकुल के बटुकों का आर्शीवाद लेने के बाद लॉन में उमड़े जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ० सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे अतीत का गौरव और वर्तमान की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा तिरंगा हमारे भविष्य का प्रतिबिंब है, इसलिए हम सबको इसका हमेशा सम्मान करना चाहिए।

विधायक ने कहा आज महापर्व है और यह पर्व सब त्योहारों से बड़ा त्यौहार है। विधायक ने कहा हिंदुस्तान का हर व्यक्ति आदिकाल से अपने देश व धरती के प्रति समर्पित है, यही कारण है कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारत पर सैकड़ों बार आक्रमण किया गया लेकिन वह हमारे देश की संस्कृति को नहीं खत्म कर सके। जबकि हम सब लोगों व पूर्वजो ने मिलकर उन्हें यहां से खदेड़ दिया।

इस मौके पर विधायक डॉक्टर सिंह के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, पूर्व एमएलसी प्रदीप सिंह, केकेसी छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह चौहान, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार सिंह चौहान, विनय दीक्षित पूर्व जिपंस प्रमोद गौतम, अवनीश सिंह लवी, विकास सिंह अंचल गौतम, ब्लॉक प्रमुख सरोजनीनगर सुनील कुमार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदगुरु शरण रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अतुल सिंह माखन, किसान नेता शिव कुमार सिंह, चौहान, पूर्व प्रधान खुरुमपुर सन्तोष सिंह,मनोज रावत,पारख महासंघ के विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close