आगराइलाहाबादउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकानपुरखेती किसानीखेलगोरखपुरदिल्लीधर्मपंजाबमनोरंजनराजनीतिराजस्थानराज्यलखनऊवाराणसीविश्वव्यापारशिक्षासमग्र समाचारसाक्षात्कार

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालम्बी बनाना ही उनके सशक्तिकरण का प्रभावी तरीका: राजेश्वर सिंह

राहुल तिवारी/ समग्र चेतना

लखनऊ। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना ही उनके सशक्तिकरण का प्रभावी तरीका है। भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए महिलाओं की अधिकतम भागीदारी की आवश्यकता है। यह मानना है सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का। डॉ. राजेश्वर सिंह महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीनें प्रदान कर, महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर डॉ. सिंह मातृशक्ति को सशक्त व स्वावलंबी बना रहे हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह के महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से किए जा रहे सिलाई मशीन वितरण के क्रम में मंगलवार को शारदा नगर प्रथम स्थित सुमितरानी महिला कल्याण समिति को उन्होंने सिलाई-कढ़ाई से संबंधित 8 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई। टीम राजेश्वर ने समिति को 5 मैन्युअल सिलाई मशीन, 1 मोटराइज्ड सिलाई मशीन, 1 पीको मशीन तथा 1 इंटरलॉकिंग मशीन दी। सिलाई मशीन पाकर संस्था की महिलाओं के चेहरे खुशी से खिले उठे। संस्था की संचालिका व समाज सेविका अर्चना शर्मा ने टीम राजेश्वर को धन्यवाद कहा व डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। सुमितरानी महिला कल्याण समिति महिला स्वावलंबन की दिशा में कार्यरत संस्था है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित डॉ. सिंह लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। सरोजनीनगर विधायक ने आगामी पांच वर्षों में 5,000 से अधिक सिलाई मशीन वितरित करने के लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके तहत क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों को निरंतर सिलाई मशीनें वितरित कर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं के कौशल विकास के लिए क्षेत्र में ट्रेनिंग सेंटर स्थापित कर महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इतना ही नहीं डॉ. राजेश्वर सिंह स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के लिए बाजार उपलब्ध कराने का भी प्रयास कर रहे हैं।
सिलाई वितरण कार्यक्रम में टीम राजेश्वर से प्रदीप मिश्रा, निखिल त्रिपाठी, केएन सिंह, आनंद जोशी व समूह की समस्त महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
Close