दबंग भूमाफिया बाराबंकी में कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेच रहे हैं बेशकीमती जमीनें

न्यायलय में विचाराधीन कृषि भूमि को भी कर दिया विक्रय, स्थानीय पुलिस की भी सांठगांठ, नहीं कर रही है कार्यवाही
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
बाराबंकी। जनपद में बढ़ रही भूमि कीमतों से कुछ दबंग भूमाफिया कूटरचित प्रपत्र व धोखाधड़ी करके कीमती कृषि भूमियों को छलकपट से अपने नाम बैनामा कराकर विक्रय कर दे रहे हैं। ये लोग इतने रसूखदार होते हैं कि सिविल न्यायालय में प्रकरण वादग्रस्त होने के बावजूद भी भूमि विक्रय करने में नहीं हिचकते हैं।
गाल्हामऊ, सतरिख बाराबंकी निवासी राकेश कुमार सिंह की माँ सरोजनी देवी की माता नानी राम दुलारी पत्नी जयकीरत सिंह की पूर्वजों की कृषि भूमि गाटा सं०- 501अ एवं 501ब चकबन्दी से पूर्व संक्रमणीय भूमिधर के रुप में मालिकाना कामिल काबिज है,उक्त भूमि का वाद न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन/ F.T.C/CORT NO-39 वाद सं०-293/2002 बाराबंकी में विचाराधीन है।
उक्त वाद में शामिल प्रतिवादी सं०-2 जुगुल किशोर व प्रमोद सं०-3 श्रीमती रसना सिंह व सं०-4 के दीपराज सिंह द्वारा उपरोक्त भूमि के वादग्रस्त होने के उपरान्त अविधिक व त्रुटिपूर्ण होते हुए,न्यायालय एवं वाद की वादिनी को धोखा देकर बैनामा करा लिया गया। पीड़ित के अनुसार जब न्यायालय में पेशी पर जाता है,तो विपक्षी एकजुट व एकराय बनाकर मुकदमा वापस लेने का निरन्तर रास्ते में गाली गलौज करके, जान से मारने की धमकी देकर मानसिक दबाव बना रहे हैं। पीड़ित को आशंका है कि यह लोग कभी भी अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं।
पीड़ित उक्त प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में तहरीर देने के उपरान्त कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से प्रकरण का संज्ञान लेकर आत्म सुरक्षा हेतु मुकदमा दर्ज कराये जाने की तहरीर दी गयी है।


