उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

जनहित व्यापार मण्डल ने डीएम समेत तमाम अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

जनहित व्यापार मण्डल ने डीएम समेत तमाम अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

जनहित से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल द्वारा वर्षो से चली आ रही समस्याओं के निराकरण न होने पर अधिकारियों को ज्ञापन देकर प्रदर्शन और घेराव की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सरोजिनी नगर अंकित शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।

उक्त ज्ञापन अपर पुलिस आयुक्त, एसीपी कृष्णा नगर, जोनल अधिकारी जोन 5 व जोन 8 को भी दिया जाएगा। उक्त ज्ञापन की प्रति लेकर संगठन जिलाधिकारी और नगर आयुक्त नगर निगम से मिल कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत करा दिए गए ज्ञापन की समस्याओं के अतिशीघ्र निदान के लिए आग्रह करेगा। ज्ञापन में शहीद पथ से लेकर बंथरा बाजार तक स्थायी पार्किंग, नगर निगम जोन 5 और जोन 8 द्वारा पीएनसी नाला तोड़े जाने के बाद कोई व्यवस्था न होने के कारण जलभराव और गंदगी, मुख्य बाजारों में सर्विस रोड न होने के कारण आमजनता का मुख्य मार्ग पर चलने से होने वाली दुर्घटनाओं, NHAI द्वारा बनाए गए नाले पर अतिक्रमण, अस्थायी पटरी दुकानदार जो कि बीसियों वर्ष से अपने परिवार पाल रहे हैं,को मुख्य मार्ग से हटा कर उनकी रोजी रोटी छीनना और कही अन्यत्र व्यवस्था न होने तक उनको उनके स्थान पर दुकानें लगाने की अनुमति देना और वेंडिंग जोन बना कर स्थापित करना ताकि उनके परिवार और बच्चे भूखों न मरें, कानपुर रोड पर बाग नम्बर दो से नादर गंज तक हो रहे जलभराव की तत्काल निकासी, हाइडल चौराहे से बिजनौर रोड को जोड़ने वाली नहर पटरी सड़क का पुनर्निर्माण, गौरी विहार की मुख्य सड़क पर हो रहे जलभराव और सड़क का निर्माण जिसके कारण आमजनता और छोटे छोटे बच्चे चोटिल हो रहे हैं, बंथरा बाजार में स्थित बाला जी मंदिर जिसे पीएनसी द्वारा तोड़ा गया था। जिसका जीर्णोद्धार, शांति नगर और दरोगा खेड़ा के खुले हुए कट को जबतक आवागमन की व्यवस्था न हो जाए तब तक बंद न किया जाए ताकि पचासों हजार जनता को असुविधा न हो।

इन सब विषयों का एक पत्र विधायक राजेश्वर सिंह को भी दिया गया है और समस्या से संबंधित सक्षम अधिकारियों से इन कार्यों को कराने की अपील की गई है तथा NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा से मिल कर पीएनसी द्वारा छोड़े गए कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की गई जिसमें उन्होंने आश्वस्त किया कि अति शीघ्र सभी समस्याओं को हल किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि अगले 8 दिनों में संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों द्वारा समस्याओं पर कोई कार्यवाही न होने पर संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यालय में जाकर संगठन जवाब मांगने का कार्य करेगा और 21मई को हजारों की संख्या में व्यापारी और आम जनता बैठक कर आक्रोश व्यक्त करेंगे आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर रोड प्रभारी लाल सिंह, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार हजेला, कार्यालय प्रभारी राज कुमार मौर्य व अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close