उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

सीतापुर। सीतापुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर गोष्टि का आयोजन किया गया। जिले के भाजपा कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी अमल पाल मौर्य और प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी मौजूद रहे।

इस मौके पर त्रयंबक त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी संपूर्ण दुनिया में भारत का सबसे साहसी परिचय वाले व्यक्ति थे। और शांति विजेता व युद्ध विजेता के भी अटल जी धनी माने जाते थे। उन्होंने कहा कि केंद्र का प्रतिनिधि करने में भी विशेष क्षमता के भी वह धनी थे और वह निर्णय की भूमिका में भी हमेशा तत्पर रहते थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी युवाओं के प्रति ऊर्जावान और सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले मार्गदर्शक थे। पूर्व प्रधानमंत्री ने इस दौरान जिले के सभी बूथों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह शिल्पी ने बताया कि इस बैठक के दौरान जिला प्रभारी त्रियंबक त्रिपाठी,श्रीमति नीरज वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा,जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा और इसके साथ ही जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close