उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजेश्वर सिंह के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य सभा का आयोजन

लखनऊ। सरोजनीनगर में भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार राजेश्वर सिंह के समर्थन में लगातार जनसभाएं हो रही हैं। रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में हरौनी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

रविवार दोपहर को आयोजित इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी पहुंचे। जनसभा में हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि योगी सरकार लगातार गरीब किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। भयमुक्त प्रदेश का सपना योगी राज में साकार हो सका है। सभा को संबोधित करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा को अपराध मुक्त भयमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पिछली सरकारों में सिर्फ घोटाले हुए हैं जिनको खुद उन्होंने अपने नौकरी के कार्यकाल में रहते हुए उजागर करने का काम किया है। अब चुनाव के दौरान फिर वही लोग मिलकर मौजूदा सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जो पैसा जनता तक पहुंच रहा है उसे हजम करने के लिए फिर चुनाव मैदान में हैं। शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य रोजगार को लेकर सरोजिनी नगर को प्रदेश में ही नहीं देश में भी नंबर 1 बनाना है, इसलिए मौजूदा समय भाजपा के समर्थन करने की अपील भी की। सभा में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, शिव शंकर सिंह संकरी, राजेंद्र सिंह राजू के अलावा हजारों की संख्या में क्षेत्रीय व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
Close