उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

तेज रफ्तार पिकप डाले ने साइकिल में मारी टक्कर,दुकानदार की हालत गम्भीर

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ पर स्थित मानस हास्पिटल के पास रहने वाले हसन मोहम्मद(55वर्ष) बीते मगंलवार की दोपहर एक बजे के करीब अपने घर से साइकिल से कस्बे में स्थित अपनी दुकान जा रहे थे तभी रायबरेली की तरफ से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार डाक पार्सल पिकप ने दुकानदार की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दुकानदार साइकिल सहित छीटकर दूर जा गिरा ओर गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल दुकानदार को इलाज के लिये पास के निजी अस्पताल लेकर गये।

जहां भर्ती कर दुकानदार का इलाज जारी है ओर हालत गम्भीर बनी हुयी है।दुर्घटना के बाद पिकप डाले को लेकर चालक मौके से भाग निकला।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया घायल दुकानदार के परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।दुर्घटना करने वाले डाक पार्सल वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।

Related Articles

Back to top button
Close