PM की अपील के बाद UP विधानसभा की संसदीय समितियों के सभी अध्ययन दौरे स्थगित
लखनऊ। की अपील के बाद उत्तर प्रदेश विधान सभा ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर संसदीय समितियों के सभी पूर्व निर्धारित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रमों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विधान सभा सचिवालय द्वारा 13 मई 2026 को जारी कार्यालय-ज्ञाप में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मई, 2026 को की गई अपील के क्रम में यह कदम उठाया गया है। प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संसदीय समितियों के पहले से तय सभी अध्ययन दौरे तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाते हैं।
क्या था PM का आह्वान
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बड़ी अपील की है। पीएम ने जनता से ईंधन, विदेशी मुद्रा और सोने की खपत कम करने को कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात में देश के संसाधनों को बचाना जरूरी है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल और सोने के आयात पर होने वाला भारी विदेशी मुद्रा खर्च देश की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन रहा है। इस अपील का मुख्य उद्देश्य संसाधनों की बचत कर आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है।













