सवर्ण युवा महासभा द्वारा यूजीसी के विरोध में विधानसभा चलो को पुलिस ने बेरीकेटिंग कर रोका

रजनीश वर्मा एसीपी को सौंपा ज्ञापन
सरोजनीनगर। सवर्ण युवा महासभा के आह्वाहन पर भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्र में यूजीसी लागू करने का प्रबल विरोध करते हुए रविवार को स्कूटर्स इण्डिया चौराहे से विधान सभा तक पैदल जाकर विरोध प्रदर्शन उक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला के आह्वाहन पर किया था, जिसमें क्षेत्रीय जनता भारी संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकत्रित होकर विधान सभा की ओर नारेबाजी करते हुए कूच किया। सवर्ण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि सरकार द्वारा नए कानून प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026 के लागू होने से सवर्ण समाज के लोग पूरी तरह से आशंकित व भयभीत, एवं डरे सहमे हुए हैं।
इस नए कानून में किए गए प्रावधानों से समाज में एक डर व्याप्त हो गया है कि हमारे बच्चे हायर एजुकेशन में अपने भविष्य के लिए जाएंगे, किंतु कहीं उनके साथ इस कानून के दुरुपयोग के द्वारा भविष्य अंधकारमय ना हो जाए जैसे कि एस.सी.एस.टी. एक्ट में पूरे देश में दुरुपयोग की घटनाएं निरन्तर बढ़कर बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
धनोपाजर्न के लिए एस.सी.एस.टी एक्ट को एक हथियार के रूप में सवर्ण समाज के ऊपर इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्कूटर इंडिया से नारेबाजी के साथ निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा विधानसभा जाने से थाना सरोजनी नगर के पास बेरीकेटिंग करके रोक लिया गया ।
ए.सी.पी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक सरोजनी नगर राजदेव प्रजापति और भारी संख्या में उपस्थित पुलिस बल तैनात था। रोके जाने पर आक्रोसित कार्यकर्ताओं ने विधानसभा न पहुंच पाने का आक्रोश व्यक्त किया, जमकर नारेबाजी हुई पुलिस के साथ कुछ छुटपुट नोकझोंक भी हुई आक्रोश प्रकट करते हुए सुशील शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष सवर्ण युवा महासभा ने प्रतीकात्मक विधानसभा के एक बड़े पोस्ट की आरती उतारी, उसके पश्चात एसीपी कृष्णा नगर श्री रजनीश वर्मा को ज्ञापन दिया।
महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही नीता पांडे ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि हम महिलाएं हैं देश के प्रधानमंत्री सदैव माँ की बात करते हैं, मातृत्व की बात करते हैं आगे बढ़कर सदैव यही कहते हैं कि चाहे एक कन्या के रूप में या नव दुर्गे के रूप में या किसी की पत्नी के रूप में उसकी बात सदैव करते हैं तो एक मां के इन बच्चों को आपस में लड़ने का ऐसा कानून क्यों ला रहे हैं इससे हम सभी मां आहत हैं कि हमारे बच्चे आपस में लड़ेंगे और इस कानून का बड़ी मात्रा में दुरुपयोग होगा।
कार्यक्रम में संजय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा , शिव कुमार सिंह चाचू, अर्जुन सिंह प्रदेश अध्यक्ष सवर्ण युवा महासभा वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय संयोजक अनिल सिंह जिला सचिव दिनेश शुक्ला प्रफुल्ल दुबे रेखा तिवारी, विमल तिवारी, नीता पांडे, अर्चना शुक्ला अल्पना अग्निहोत्री, सीमा रावत, अंजू रावत,
भारी संख्या में लोग मौजूदरहे।




