उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार
मोहम्मदी ब्लाक में दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग लखीमपुर-खीरी ने बाटे उपकरण

मोहम्मदी – विकास खण्ड मोहम्मदी परिसर में आयोजित दिव्यांग जनों सशक्तिकरण विभाग लखीमपुर-खीरी की ओर से दिव्यांग जनों उपकरण एवं अन्य 46 दिव्यांगजनों को सरकार की सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत ट्राई साइकिलें वितरित की गईं, जिससे लाभार्थियों में खुशी का माहौल रहा। हालांकि सामग्री पर जनप्रतिनिधि का नाम व फोटो न होने को लेकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सवाल किए। आयोजित दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया जब वितरण के दौरान दी गई ट्राई साइकिलों पर स्थानीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का नाम व फोटो अंकित नहीं पाए गए। इसको लेकर विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर ही कड़ी नाराज़गी जताई।
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं जिनमें पारदर्शिता बहुत जरुरी है हमारी सरकार पारदर्शिता के तहत कार्य कर रही है
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा खंड विकास अधिकारी अश्विनी सिंह , जिला दिव्यांग अधिकारी अभय सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।




