उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

विशेष सुरक्षा बल में ट्रांसफर के लिए पीएसी जवानो को नहीं मिली एनओसी

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मै योगी सरकार द्वारा पुलिस विभाग मै विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ)का गठन तो कर दिया गया जिसमे पीएसी के जवानो व नागरिक पुलिस के कर्मचारीयों की नियुक्ति होती है और वह मेट्रो ड्यूटी, मन्दिर ड्यूटी, कोर्ट ड्यूटी व अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटी करते है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय लखनऊ से 8 जनवरी 2025 को नियुक्ति हेतु पीएसी के जवानो व नागरिक पुलिस के कर्मचारियों की सूची डीआईजी कार्मिक स्थापना को भेजी गयी!

जिसमे पीएसी मुख्यालय द्वारा एनओसी न देने के कारण अभी तक विशेष सुरक्षा बल मै नियुक्ति नहीं हो सकी जबकि विशेष सुरक्षा बल मै गोरखपुर, प्रयागराज, अन्य वाहिनी से तीन महीने के लिए जवानो को लेकर ड्यूटी करा रहे है जिससे जवान बहुत परेशान है।जबकि पूर्व मै पीएसी की जवानो की सबसे अधिक नियुक्ति की गयी थीं।

Related Articles

Back to top button
Close