उत्तर प्रदेशलखनऊ

बंथरा: वार्ड नंबर 8 में मिला अज्ञात शव, दोपहर से लेटा था व्यक्ति, देर शाम हुई जानकारी

समग्र चेतना/ रजत पांडे
बंथरा| नगर पंचायत बंथरा के वार्ड नंबर 8 स्थित शिव सिंह जनरल स्टोर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक डाले के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह व्यक्ति दोपहर करीब 12 बजे के आसपास वहां आकर लेटा था और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। शाम तक जब वह नहीं उठा तो आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
Close