हवाई यात्रा पर दिखा बिपरजॉय का असर

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
सरोजनीनगर-लखनऊ। देश के गुजरात व महाराष्ट्र में आये चक्रवात बिपरजॉय का असर गुरूवार को हवाई यात्रा पर भी पड़ता नजर आया। बिपरजॉय की तेज हवाएं के असर के चलते कई उड़ाने अपने निर्धारित समय पर लैडिंग व टेकआफ नही कर सकी।
उल्लेखनीय है कि गुरूवार की शाम चक्रवात बिजरजॉय तूफान गुजरात के कच्छ स्थित तट से टकराया। उसी बीच वहां से मात्र 375 किलोमीटर दूर स्थित अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लखनऊ की उड़ान रवाना होने वाली थी।
लेकिन तेज हवाओं के चलते विमान अपने निर्धारित समय पर टेक आफ नही कर सका। जिसके चलते यह यह उड़ान ढाई घंटे देरी से राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इण्डिगो एयरलाइन की उड़ान (6ई-935) को चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयापोर्ट पर 04ः40 बजे उतरना था। लेकिन चक्रवात बिपरजॉय के अगर के चलते यह उड़ान शाम तकरीबन 07ः00 बजे राजधानी पहुंची। यह उड़ान राजधानी लखनऊ से भी अपने निर्धारित समय पर उड़ान नही भर सकी।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक तूफान के असर के चलते गुजरात के अहमदाबाद, बड़ोदरा व सूरत एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया था। उधर तेज हवाओं के चलते महाराष्ट्र के मुम्बई एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी किया गया था। जबकि तेज हवाओं के चलते ही यहां से मुंबई जाने वाले एयर इंडिया की उड़ान (एआई-625) भी अपने निर्धारित समय पर मुम्बई के लिए उड़ान नही भर सकी।




