अच्छे प्रशासक एवं एक महान नेता थे कल्याण सिंह:ओमप्रकाश शुक्ला

- ओमप्रकाश शुक्ला बिन्धेश्वरी ने नम आँखों से दी दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
राहुल तिवारी
लखनऊ। बीजेपी के कद्दावर नेता व यूपी के पूर्व सीएम तथा राजस्थान और हिमांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पर रविवार को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। राममंदिर आंदोलन के महानायक रहे दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला भी रहे।
श्री शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमांचल प्रदेश व राजस्थान के राज्यपाल रहे स्व कल्याण सिंह के एवेन्यू स्थित आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनकों नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उनकों नमन किया। ओमप्रकाश शुक्ला बिन्धेश्वरी ने कहा कि कल्याण सिंह एक महान नेता एवं अच्छे प्रशासक थे, कल्याण सिंह हमेशा चाहे वह संगठन का बड़ा पदाधिकारी हो या एक कार्यकर्ता सभी को एक ही नजर से देखते थे।
कल्याण सिंह को अयोध्या राम मंदिर का महानायक भी कहा जाता है कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने भाजपा लखनऊ के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, पूर्व चेयरमैन काकोरी व वर्तमान में सलोन विधानसभा प्रभारी सुशील लोधी भी मौजूद थे।




