उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार
बूथ अध्यक्ष की आकस्मिक मौत पर मंत्री कौशल किशोर ने जताया शोक, कहा- दिलाउंगा आर्थिक मदद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा के बेंती गाँव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजीव की सड़क दुर्घटना में मौत पर मोहनलालगंज के भाजपा सांसद व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर ने शोक व्यक्त किया है। परिजनों से फोन पर वार्ता कर उन्होंने संजीव शुक्ला की मौत पर दुख व्यक्त किया।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संजीव शुक्ला के परिवार को प्रधानमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 5 लाख की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मेरी संवेदनाएं हमारे पार्टी के बूथ अध्यक्ष स्व. संजीव शुक्ला के साथ है।
आपको बता दें कि कौशल किशोर अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभी दिल्ली में हूँ रविवार या सोमवार को मृतक के परिजनों से अवश्य मिलूँगा।




