ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 देश के लिए शुभ संकेत

Lucknow. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -23 का शुक्रवार को आगाज हो गया है। तीन दिवसीय यह मेगा इंवेंट यूपी का भाग्य बदलने के साथ साथ खुशहाली लेकर आएगा। आज यूपी में वे सभी चीजें हैं जो किसी भी राज्य में उद्योगों के विकास के लिए जरूरी होती हैं। अब यूपी की सरकार त्वरित फैसले भी लेती है। नीतियों में कन्फ्यूजन समाप्त हुआ है। कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति मजबूत हुई है। यह देश के लिए शुभ संकेत हैं।
शुक्रवार को लखनऊ में पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। इ दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि ओडीओपी आज आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बनकर उभरी है। सेशन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री जितिन प्रसाद, राकेश सचान, दयाशंकर, जेपीएस राठौर कई लोग मौजूद थे।
गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। देश को फाइव ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में राज्य की अहम भूमिका हो सकती है। यूपी की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में निवेशक राज्य में निवेश कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकार में लखनऊ में निवेशक आने को तैयार नहीं थे, इस वजह से दिल्ली में इन्वेस्टर्स समिट की गई थी। उन्होंने कहा कि एमएसएमई ही वो बीज है जो भारत की सबसे बड़ी विकास की कारक होती है। आज की एमएसएमई में ही कल की सबसे बड़ी कंपनी इंडस्ट्री छिपी है। यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक हुई है। कई सारी नीतियां बजट के अनुसार बनाई गई हैं। यूपी सरकार पर एक भी आरोप नहीं हैं। हर दृष्टि से यूपी का महत्व है।
और क्या बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पूरे देश में सबसे बड़ा आधार रखता है। प्रदेश में लगभग 98 लाख एमएसएमई इकाइयां मौजूद हैं, लेकिन ये सभी यूनिट वर्ष 2017 से पहले उपेक्षित थीं और दम तोड़ रहीं थीं। ऐसे में लोग इसे बंद करके पलायन कर रहे थे। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2016 में इसे दोबारा जीवित करने के लिए उस समय के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने जनता के लिए समर्पित लोक कल्याण संकल्प पत्र में इसे विशेष तरजीह दी। वहीं वर्ष 2017 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर डबल इंजन की सरकार जिस एक योजना को लेकर आई थी वह वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट है जो आज आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बनी है। यहीं नहीं ओडीओपी आज प्रदेश की लोकप्रिय योजना बन चुकी है, जिसने प्रदेश के एक्सपोर्ट को लगभग दोगुना करने में सफलता प्राप्त की है।




