उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

सीतापुर। आजाद हिंद भगत संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा वीरता, त्याग एवं बलिदान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 426वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर आजाद हिंद भगत संगठन के जिलाध्यक्ष वैभव हिन्दू एवं करणी सेना के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा महाराणा प्रताप पार्क में साफ-सफाई करी गई। पार्क की दयनीय स्थिति पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात भी कही गई।

इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया, आजाद हिंद भगत संगठन के संस्थापक अभिमन्यु हिन्दू, मंडल महामंत्री शरद हिन्दू, जिलाध्यक्ष वैभव हिन्दू, जिलाउपाध्यक्ष स्वप्निल हिन्दू, जिला आईटी सेल प्रभारी अभिलाष हिन्दू, नगर अध्यक्ष प्रथम प्रशांत हिन्दू, ईशान हिन्दू, दिव्यांश हिन्दू, राजा हिन्दू, अमित हिन्दू, पीयूष हिन्दू, प्रांजल हिन्दू, हर्षित हिन्दू, आनंद हिन्दू, अग्निवेश हिन्दू, रोहित हिन्दू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही विश्व हिंदू परिषद द्वारा महाराणा प्रताप की पूर्ण तिथि पर काशीराम आवास स्थिति चौक पर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। चौक पर महाराणा प्रताप के साथ में भामाशाह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजक बजरंगदल उत्तम सिंह, विभाग अध्यक्ष विपुल सिंह, संगठन मंत्री कमलेश सिंह, नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह, नगर मंत्री आशीष मिश्रा, खण्ड अध्यक्ष संदीप सक्सेना, श्याम बाबा, कल्पनाथ सिंह, बबलू, डाक्टर ओएन वर्मा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close