उत्तर प्रदेशलखनऊ

न्यायालय के आदेश पर पुनः होगी मतगणना

रेउसा/सीतापुर। विकास खण्ड रेउसा की ग्राम पंचायत परसिया के ग्राम प्रधान पद की न्यायालय के आदेश पर पुनः मतगणना होगी। ज्ञात हो कि विकास खण्ड रेउसा की ग्राम पंचायत परसिया में सन 2021 में हुए ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए थे। जिसमें 283 वोट पाकर कान्ति देवी पत्नी शिवाजी को ग्राम प्रधान घोषित किया गया था।

वहीं 278 वोट पाकर देवांगराज पुत्र मोती सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जिस बाबत दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले देवांगराज ने 11 मई 2021 को न्यायालय उपजिलाधिकारी बिसवां में वाद दाखिल किया था। वादी देवांगराज द्वारा न्यायालय में जानकरी दी गयी है कि ग्राम प्रधान के सम्पन्न हुए चुनाव में वह करीब 25 वोटों से विजयी हुआ था,लेकिन मतगणना कर्मचारियों ने घपला करके दूसरे पक्ष यानी कान्ति देवी को प्रधान घोषित कर दिया था।

वादी की चुनाव याचिका पर उपजिलाधिकारी बिसवां पीएल मौर्या द्वारा आगामी 4 जनवरी 2023 को पुनः मतगणना के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close