Advertisement

नकदी व मशीन छीनने का लगाया आरोप

सकरन/सीतापुर। सामान उतार कर वापस जा रहे टेंट की दुकान संचालक से एक व्यक्ति ने मारपीट कर नकदी व मशीन छीन ली। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। थाना क्षेत्र के कोलुहापुरवा मजरा कल्ली गांव निवासी वीरेन्द्र पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि विगत 28 सितम्बर की शाम पीड़ित कस्बा सकरन में बिसाती की दुकान पर टेंट का सामान उतारने आया था।

वहां से वापस जाते समय थाना क्षेत्र के अदलीशपुर गांव के पास दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति ने रोक कर पांच हजार की नकदी व एक एम्पलीफायर मशीन छीन ली विरोध करने पर मारपीट भी की गयी। वीरेन्द्र ने चिलिहा गांव निवासी गौतम जायसवाल के विरूद्ध तहरीर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति एक ही दुकान पर काम करते थे।

आपस में कुछ लेन देन चल रहा था, जिसकी वजह से गौतम से कुछ कहा सुनी हुई थी। इस संबंध में जब थाना प्रभारी मनीष सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लेन-देन का मामला है। मामले की जांच करवा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।