किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनी पिंकी चौधरी

सीतापुर। इसौली मंसूर पुर बद्रीपुर विकास खंड खैराबाद सीतापुर में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में पिंकी चौधरी को महिला प्रकोष्ठ संगठन का जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया गया है!आज गांव की बैठक में उपस्थित संगठन जिला अध्यक्ष पिंदर सिंह सिद्धू ने आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के नजदीकी विकास खंड खैराबाद के इस गांव में कच्चे मकान और राशन कार्ड सुविधा से दूर गरीबों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है!
उन्होंने लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी को एकजुट होकर अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा! तभी योजनाओं का लाभ मिलेगा! ज्वलंत समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया!बैठक में मुख्य रूप से आरती,नीलम, मिनू, ममता ,रेशमा, खुशबू, अनीता, पुष्पा, विनीता, राधा, पूजा,सुधा,शशी, अनुज,लौंग श्री,कैलाशा, सरोजिनी आदि उपस्थित थे!




