सिविल अस्पताल: खुले में हो रहा ईसीजी, महिलाओं ने जताई आपत्ति

Suyash Mishra
लखनऊ। राजधानी के ह्दय में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में खुले में ईसीजी जांच हो रही है। इस पर महिलाओं ने आपत्ति जताई है। जबकि ईसीजी जांच के लिए बकायदा एक कक्ष बना हुआ है।लेकिन वहां लैब बना दी गई है।
ग्राउंड फ्लोर पर ही ईसीजी के लिए सेफ्रेट रूम बना हुआ है। इसमें बकायदा ब्हीलचेयर पर लेटकर भी मरीज जा सकता था। पहले यहीं पर जांच होती थी। यह बिल्कुल सेफ्रेट रूम था लेकिन बाद में ऊपर जांच शुरू हो गई और इसके बाद नीचे ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टरों के कक्ष 29, 30 और 31 में शिफ्ट कर दिया गया। इससे न सिर्फ डॉक्टरों के लिए समस्या खड़ी हो गई है बल्कि खुले में ईसीजी जांच करवाने से महिलाएं कतरा रही हैं। साथ ही विरोध भी कर रही हैें।
क्या कहते हैं सीएमएस
समग्र चेतना ने इस समस्या को लेकर सिविल अस्पताल के सीएमएस आरपी सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आप ईसीजी के लिए सोमवार तक महिलाओं के लिए अलग कक्ष बना दिया जाएगा। ऊपर से मशीने आनी हैं रविवार को यह कार्य होगा। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।




