मोहनलालगंज में पद्मावत ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत,नही हो सकी शिनाख्त

मृतक के दाहिने हाथ में बना था टैटू व गुदा था श्री प्रभादेवी
समग्र चेतना/ मधुर मिश्रा
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन के पास गुरूवार की रात पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गयी।सूचना के बाद जीआरपी व मोहनलालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास किये लेकिन नाकाम रही।जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज की मर्चरी में पहचान के लिये सुरक्षित रखवा दिया है।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया ट्रेन से गिरकर मृतक यात्री की उम्र 35वर्ष के आस-पास है।जामा तलाशी में उसकी जेब से रायबरेली से लखनऊ का ट्रेन का टिकट व एक बंडल बीड़ी मिली।बाकी जेब में ऎसा कुछ नही मिला मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
वही मृतक के दाहिने हाथ में ऊपर साइड में टैटू व नीचे साइड में श्री प्रभा देवी गुदा हुआ था।मृतक ने शरीर के ऊपर हिस्से में सफेद टीशर्ट व बनियान व निचले हिस्से में सफेद ट्राऊजर व उसके अंदर हाथ लोवर ग्रे कलर की पहन रखी थी।इंस्पेक्टर ने बताया मृतक यात्री की शिनाख्त कराने के लिये उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।



