उत्तर प्रदेशलखनऊ

खबरें छापीं तब जागे अधिकारी, रामदासपुर गांव में शुरू हुआ सफाई अभियान

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। अखबारों में लगातार सरोजनीनगर ब्लाक के रामदासपुर गांव में गंदगी की खबर प्रकाशित होने पर खबर को संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी सरोजनीनगर रीता सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कौशल कुमार व सचिव सुजीत राय ने शुक्रवार को आधा दर्जन सफाई कर्मियों की टीम को रामदासपुर गांव में भेजकर गांव में सफाई अभियान की शुरुआत करवाई व स्वयं गांव पहुंच कर एडीओ पंचायत व सचिव ने स्थलीय निरीक्षण भी किया।

एडीओ पंचायत ने बताया की रोस्टर के मुताबिक रामदासपुर गांव में सोमवार तक सफाई का रोस्टर चलेगा और पूरे गांव में टीम लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। कौशल ने कहा कि संचारी रोगो को देखते हुए यह अभियान सरोजनीनगर ब्लाक के सभी गांवों में रोस्टर लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close