नेशनल पुलिस अकादमी की कमान संभालने वाले यूपी के तीसरे आईपीएस बने सुजीत कुमार पाण्डेय

वर्तमान में डीजी अग्निशमन के पद पर यूपी में हैं तैनात, केंद्र सरकार पहले भी उन्हें सीबीआई में दे चुकी है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। यूपी कैडर में आईपीएस सुजीत कुमार पाण्डेय वो तीसरा नाम है जिसे नेशनल पुलिस अकादमी की कमान सौंपी गई है। उनकी इस तैनाती को यूपी कैडर के आईपीएस में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
1994 वे बैच के तेज तर्रार अफसर डीजी सुजीत पांडे जिनकी गिनती प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अफसरों में की जाती है। स्वभाव से बेहद सरल, मृदभाषी शायद ऐसे पुलिस अफसर महकमे में कम ही देखने को मिलते हैं। सुजीत पांडे ने अपनी कार्य क्षमता से प्रदेश व केंद्र सरकार से लेकर जनता पर भी भरोसा बनाए रखा है। केंद्र सरकार ने पहले सीबीआई और अब नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आईपीएस सुजीत कुमार पाण्डेय को देकर साफ संदेश दे दिया है कि काबिलियत कभी नजरअंदाज नहीं की जाती है। सुजीत पांडे वो अफसर है जिन्होंने कानून प्रवर्तन सार्वजनिक प्रशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा में 30 साल का महारथ हासिल किया है। साथ ही शहरी पुलिस सुधार लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली स्थापित करने और बड़े पैमाने पर कानून प्रवर्तन ढांचे को मजबूत करने का भी काम किया है। महानिदेशक अग्निशमन के साथ ही अपर महानिदेशक लखनऊ जोन के साथ ही वारणासी मुरादाबाद और लखनऊ सहित 11 जिलों की कप्तान के रूप में बेहतर पारी खेली। सीबीआई में भ्रष्टाचार और वित्तीय अपराधों से जुड़े उन प्रभाव वाले मामलों की जांच का नेतृत्व किया जो लगातार चर्चा में रहे। इतना ही नहीं सीबीआई में रहने के दौरान जटिल और संवेदनशील मामलों को 7 वर्षों तक सम्भाला।
*आपदा प्रबंधन और रणनितक मामले में अनुभव*
सुजीत पांडे ने महाकुंभ 2025 के लिए आपदा प्रतिक्रिया योजना का नेतृत्व किया जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस पदक भी मिला साथ ही केन्द्रीय गृहमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक, केन्द्रीय गृहमंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, कुंभ सेवा पदक, यूएन एम आई के संयुक्त राष्ट्र सेवा पदक से नवाजा गया। सुजीत पांडे आईपीएस अफसरों में वो नाम है जो अपनी कार्य शैली और बेहतर स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। केन्द्र सरकार ने इनको पुलिस राष्ट्रीय अकादमी का डायरेक्टर यूं ही नहीं बनाया बल्कि इनके तजुर्बे और कार्यशैली को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी है।शायद यही वजह है कि यूपी कैडर में तीसरे आईपीएस सुजीत पांडे है जिनको सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का डायरेक्टर बनाया गया।




