आगराइलाहाबादउत्तर प्रदेशगोरखपुरदिल्लीबरेलीब्रेकिंग न्यूज़महिला एवं बाल विकाश पुष्टाहार विभागराजनीतिराज्यलखनऊसमग्र समाचार

मऊ में शिक्षामित्र सम्मान, एके शर्मा ने दी बधाई

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्री ए.के. शर्मा

लखनऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, मऊ में आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के धैर्य, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

अपने संबोधन में मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल मानदेय वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षामित्रों के प्रति सरकार के विश्वास, सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष श्री रामाश्रय मौर्य, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close