डीजी अग्निशमन सुजीत पांडे को फोन और महज 10 मिनट में पहुंच गई मदद

बंथरा के डीके पैलेस के बगल में लगी थी आग, स्थानीय अग्निशमन अधिकारी का नहीं उठा फोन, फोन पर सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आए डीजी अग्निशमन
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। बन्थरा थाना क्षेत्र के डीके के बगल में सोमवार को भीषण आग लग गई जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चन्दर सिंह राठौर से कहा जिस पर भाजपा नेता ने अग्नि शमन नादरगंज फोन मिलाया लेकिन फोन रिसीव नही हुआ। आग इससे पहले विकराल रूप धारण कर पाती किसी के द्वारा इसकी सूचना डीजी अग्निशमन सुजीत पांडे को फोन पर दे दी। डीजी अग्निशमन सेवा से बात करने के महज 10 मिनट बाद ही अग्निशमन की गाड़ियां आग बुझाने के लिए निकल पड़ी और आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने डीजी अग्निशमन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और तेज तर्रार अफसर हो तो बड़ी से बड़ी समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुजीत पांडे जहां जिस पद पर रहे उन्होंने बखूबी पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।
चाहे वो लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर रहें हो या एडीजी जोन लखनऊ या फिर सीबीआई जैसे विभागों में। वो हमेशा सरकार की मंशा पर खरे उतरे हैं। स्थानीय लोगों ने भी डीजी अग्निशमन सेवा सुजीत पांडे को धन्यवाद ज्ञापित किया। लोगों ने कहा इतने बड़े अफसर ने एक बार में सीयूजी नंबर रिसीव कर लिया और तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। यहां तो छोटे अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते फिलाहल आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।




