उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

हरौनी की बेटी ने बढ़ाया लखनऊ का गौरव

पीसीएस में चयनित होकर बढ़ाया परिवार मान

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ| मेहनत लगन और संघर्ष का शानदार परिणाम राजधानी लखनऊ के हरौनी क्षेत्र का गौरव बनी बेटी मीनू रावत पुत्री प्रेम कुमार रावत जो हरौनी क्षेत्र के ग्राम सभा सैदपुर पुरही की निवासी हैं मीनू ने P C S की परीक्षा उत्तीर्ण की यह खबर सुनते ही पुरही गांव व मीनू के परिवार के लोग खुशी से झूम उठे साथ ही गांव में लोगों में खुशी दिखी की उनके गांव की बिटिया ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली मीनू का चयन भी असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हो गया|

शुक्रवार को चयन होने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पासी अपनी टीम के साथ पहुंच कर बिटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं मोहनलालगंज की पूर्व सांसद श्री मती रीना चौधरी विनोद मौर्य, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान पप्पन, माखन सिंह, दिलीप रावत, मखन सिंह चौहान दिलीप रावत सदस्य क्षेत्र पंचायत , राम किशोर कश्यप , रामबाबू रावत , मुकेश सिंह चौहान ,रक्षापाल सिंह , वीर कांत रावत , सर्वेश कुशवाहा ने मीनू को बुकी एवं मेमेंटो भेंट कर सम्मान किया |

Related Articles

Back to top button
Close