Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

भागवत कथा में रासलीला व रोमांचक मोर नृत्य की प्रस्तुति पर श्रद्धालु हुए भावविभोर

ब्लाक प्रमुख के गृह जनपद में हो रहा आयोजन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ । जनपद के मोहनलाल गंज क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने अपने पैतृक गाँव बाजपेयी खेड़ा में भागवत कथा का 7 दिवसीय कार्यक्रम वित्रत शनिवार से प्रारम्भ कराया गया । रामाचार्य मावेश कृष्ण भरद्वाज (ठाकुरजी) के मुखार बिन्दु से भागवत् कथा प्रारम्भ होकर शनिवार को विशाल भण्डारा के साथ ही समाप्त होगा ।

आयोजक ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र एवं दूरदराज के भागवत कथा श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा श्रवण हेतु उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
भागवत कथा में जहाँ भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं व नारद मुनि के संवाद व भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

वहीं पर वासुदेव व देवकी को कंस द्वारा कारागार में डालने व उसकी नृशंस्ता,आकाशवाणी सुनकर अपनी बहन देवकी के 8वें पुत्र के हाथों से भविष्य में मारे जाने से भयभीत होकर बासुदेव, देवकी व अपने पिता के सिंहासन पर काबिज होकर उन्हें भी कारागार में बन्दी बना दिया। श्रीधाम वृन्दावन से पधारे कलाकारों ने भक्तजनों के समक्ष मनमोहक मंचन कर अपनी ओर आकर्षित कर लिया। नित्य प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तजनों का जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close