उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

विकास पुरुष ओम प्रकाश शुक्ला ” बिन्धेश्वरी द्वारा मोहनलालगंज में निकली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

विकास पुरुष ओम प्रकाश शुक्ला ” बिन्धेश्वरी द्वारा मोहनलालगंज में निकली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ| ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए मोहनलालगंज में गुरुवार को एक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व मोहनलालगंज के विकास पुरुष व मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला विंद्धेश्वरी ने किया।

यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई कालेबीर बाबा मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय धीरू, मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन मिश्रा, आनंद द्विवेदी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा ने न सिर्फ सेना के सम्मान को अभिव्यक्त किया, बल्कि जनमानस में देशभक्ति की भावना को भी और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button
Close