उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

गौशाला में गोबर गैस प्लांट और गौ मूत्र का उपयोगों होना अवश्यक है- श्याम बिहारी गुप्ता

गौशाला में गोबर गैस प्लांट और गौ मूत्र का उपयोगों होना अवश्यक है- श्याम बिहारी गुप्ता

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया सरोजनीनगर की अमांवा गौशाला का औचक निरीक्षण

 

सचिव सुजीत राय की थपथपाई पीठ

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ सेवा को लेकर पूरे प्रदेश में सक्रिय है। हाल ही में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग में श्याम बिहारी गुप्ता को भी अध्यक्ष नियुक्त किया । जिसको लेकर उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष गायों को लेकर कार्य करते रहते है योगी सरकार की गौ नीतियों को भी जन जन तक पहुंचाते है। हर किसान के पास गौ हो उसको लेकर भी किसानों से एवं गौशाला निरीक्षण करते रहते है। शनिवार को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता व भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी रिंकू ने सरोजनी नगर में स्थित अमावा गौशाला में औचक निरिक्षण किया इस गौशाला में लगभग 160 गाय मौजूद है अध्यक्ष ने यहाँ सब कुछ व्यस्थित देखा तो उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव सुजीत राय की जमकर सराहना की। जिसमें बताया कि हमारी यही नीति है कि किसान के पास गौ हो और खेतों में गौ के गोबर से बने गोबर गैस का प्लांट हो जिससे गोबर का उपयोग किया जा सके उन्होंने सचिव सुजीत राय को आदेश दिया कि गाय के बच्चों के लिए अलग से चारा खाने के लिए व्यवस्था की करें। निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी , भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रो० डॉ संजय श्रीवास्तव एवं भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ग्राम पंचायत सचिव सुजीत राय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close