जबरन हिन्दू बनाए जाने का आरोप

जबरन हिन्दू बनाए जाने का आरोप
——————–
फतेहुद्दीन से फतेह बहादुर सिंह बने युवक ने एसपी और एक हिन्दू नेता पर जबरन हिन्दू बनाए जाने का आरोप लगाया है। एसपी चक्रेश मिश्र व विकास हिन्दू ने कहा सारे आरोप निराधार है उक्त व्यक्ति शातिर किस्म का अपराधी है और स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। इस सम्बन्ध में डीएम कार्यालय में शपथपत्र भी दिया है। इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।फतेहुद्दीन सरकारी सुरक्षागार्ड चाहते थे, इसी के चलते फतेहुद्दीन ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है।
फतेहुद्दीन पर आपराधिक मामले
—————–
वर्ष 2016 में लखनऊ के हसनगंज थाने में जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2017 में हसनगंज थाने में दहेज प्रताड़ना,2019 में मड़ियांव थाने में जान से मारने की धमकी देने और पाॅक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्ष 2020 में सीतापुर के अटरिया थाने में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने,2021 में लखनऊ के मड़ियांव थाने में दो मुकदमे,2022 में मड़ियांव थाने में एक मुकदमा, वर्ष 2023 में वजीरगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।




