उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

अपर निदेशक लखनऊ मंडल ने सरोजनीनगर के कुरौनी गाँव की अस्थाई गोआश्रय का किया औचक निरीक्षण

अपर निदेशक लखनऊ मंडल ने सरोजनीनगर के कुरौनी गाँव की अस्थाई गोआश्रय का किया औचक निरीक्षण

व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। अपर निदेशक ग्रेड – 2 लखनऊ मंडल डॉ वी.के सिंह के द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल कुरौनी विकासखंड सरोजिनीनगर का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि गौआश्रय स्थलो में शत प्रतिशत टैगिंग पाई गई। अपर निदेशक के द्वारा यह भी निर्देश दिए गए की गर्मी से बचने के लिए शेड को पूवाल से ढके, टाट बोरा व तिरपाल का इंतज़ाम किया जाए एवं दिन में ठंडा पानी पिलाना सुनिश्चित करें व पानी की चरही को छाया में रखा जाए ।

हरा चारा, चोकर इत्यादि पोस्टिक आहार लगातार खिलाया जाना चाहिए। कुरौनी अस्थाई गोशाला में कुल 248 जिसमे 162 नर व 86 मादा गोवंश संरक्षित किए गए हैं। नर गोवंश का बधियाकरण किया जा चुका है। निरीक्षण के समय पशु चिकित्सा अधिकारी बंथरा डॉक्टर धीरज द्विवेदी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी नारायनपुर डॉ विप्लव सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close