उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

आर0 के0 चौधरी के समर्थन में आयोजित जन चौपाल

लखनऊ| सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में इण्डिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी आर0 के0 चौधरी के समर्थन में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम सरोसा से आरम्भ होकर फतेहगंज, खुशहालगंज, शिवरी,ईटगांव बरकताबाद, पल्हेंदा, बेहटा, खुरुमपुर, चकौली, खसरवारा, रहीमाबाद, अवध विहार बदली खेड़ा होते हुए खरिका घोसियाना में समापन हुआ। जिसमें जनता से समाजवादी पार्टी को वोट देकर चुनाव जिताने की अपील की।

इस दौरान आर0 के0 चौधरी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है और क्षेत्र में विकास के नाम पर जनता से झूठे वादे कर उसे गुमराह किया जा रहा है। जिससे जनता काफी हताश और निराश है, इसी कारण जनता अब देश में परिवर्तन चाह रही है।

भ्रमण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0 एल0 वर्मा, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रो0 अभिषेक मिश्रा, रूद्र दमन सिंह ‘बब्लू’, राजबाला रावत, प्रदेश सचिव चौधरी ज्ञान सिंह, यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ नेता हरिशंकर यादव, हरिपाल यादव, भारत यादव, बचान सिंह, मनोज भार्गव, किशन दादा, शशिलेंद यादव, मनोज पाल, दिनेश सिंह, श्रीराम लोधी, जयकरन प्रजापति, महादेव लोधी, ललता प्रसाद लोधी, मौजी राम लोधी एवं अजीत यादव ‘पवन’ सहित सैकडों लोगों ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी आर0 के0 चौधरी को मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से जिताने की अपील की|

Related Articles

Back to top button
Close