उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार
सराय सहजादी गाँव में बीजेपी नेता ने कराया रूद्राभिषेक

सराय सहजादी गाँव में बीजेपी नेता ने कराया रूद्राभिषेक
समग्र चेतना
लखनऊ! सरोजनीनगर मंडल भाजपा के जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पिंकू ने अपने सराय सहजादी गाँव में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया भाजपा नेता ने कहा सावन मास भगवान शिव का विशेष माह माना गया है और भगवना भोलेनाथ अपने भक्तों की प्रार्थना अवश्य सुनते हैं।
मानव कल्याण की सुख शांति देश में अमन चैन शांति और लोगों में आपसी भाईचारा रखने में भगवान शिव सभी को सदबुद्धि दे ज्ञान और आत्मबल प्रदान करें पूरे परिवार के साथ मिलकर भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया इस रूद्राभिषेक में भाजपा लखनऊ के जिला उपाध्यक्ष चन्दर सिंह राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर मुकेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह बब्बू सहित तमाम भाजपा नेता भी शामिल हुए।




