Advertisement

अब महिलाओं की गंभीर समस्याएं खत्म जरुरत पर मोहम्मदी में होंगे बड़े आपरेशन

Health_SamagraChetna

गोपाल तिवारी
मोहम्मदी खीरी – नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सर्जन डॉक्टर नर्मरा ने दो मरीज का बडे आपरेशन से कराया बच्चे का जन्म। दोनो सफल आपरेशन,डाक्टर सहित परिवार के चेहरे पर खुशी की लहर।

पहला सफल आपरेशन रोहिता गाव असौआ ने बेटे को जन्म दिया। वही दूसरा पसगवा के सिमराजानीपुर निवासिनी काजल सिह ने भी बडे आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया।

इस ऑपरेशन में प्रमुख रूप से सर्जन डाक्टर नर्मरा ,डाक्टर अवध राम और स्टाफ नर्स स्वाति सक्सेना का प्रमुख योगदान रहा ,विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी मिलने पर अधीक्षक डाक्टर मयंक मिश्रा, महिला सर्जन सहित पूरे स्टाफ को बधाई दी है। विधायक लोकेंद्र सिंह ने कहा यह ऐतिहासिक पल है अगर ओटी के विस्तार की आवश्यकता होगी तो विधायक निधि से अन्य आवश्यकताएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

, वही सफल ऑपरेशन होने पर दोनों बच्चों के पिता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहद खुश नजर आए तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया