पर्यटन विभाग करेगा बनी के प्राचीन रेतेश्वर महादेव मन्दिर का सौन्दर्यीकरण

पर्यटन विभाग करेगा बनी के प्राचीन रेतेश्वर महादेव मन्दिर का सौन्दर्यीकरण
2 करोड़ 73 लाख की धनराशि हुई स्वीकृति
समग्र चेतना
लखनऊ! सईं नदी के तट पर बनी गांव में स्थित प्राचीन श्री रेतेश्वर महादेव धाम का सौर्दयीकरण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा | इसके लिए विभाग ने 2 करोड 73 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसी के चलते मंगलवार को मंदिर परिसर में कटरा (जम्मू) स्थित मां वैष्णो देवी दरबार के मुख्य पुजारी सुदर्शन कुमार व भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी द्वारा हवन व भूमि पूजन कर सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महाकालेश्वर आश्रम के आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हुई।इससे पहले भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी ने जम्मू से आए मां वैष्णो देवी दरबार के मुख्य पुजारी सुदर्शन कुमार का माल्यार्पण व अंग वस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत करने के साथ ही उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया किविधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के विशेष सहयोग से पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत इस धनराशि से श्री रेतेश्वर महादेव धाम का कायाकल्प करने के साथ ही उसे और सुंदर व स्वच्छ बनाया जाएगा।
इस मौके पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा व निखिल त्रिपाठी.ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता. पूर्व प्रधान राकेश सिंह चौहान,प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जग नायक सिंह चौहान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार सिंह चौहान भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज सिंह चौहान संदीप ढल,लकी कपूर,पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष कुंवर विनोद सिंह,पूर्व जिपंस अखिलेश उर्फ प्रमोद गौतम,क्षेपंसअंचल गौतम, विद्याधर दीक्षितऔर विकास सिंह,शिवनारायन सिंह व प्रधान संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा प्रसाद ग्रहण किया I



