उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा नगर अध्यक्ष पर भितरघात का आरोप

सभासद प्रत्याशी ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा शिकायती पत्र
सीतापुर। नगर पार्टी में रहकर पार्टी के प्रत्याशियों की खिलाफत करने वाले पदाधिकारियों की शिकायत नगर पालिका परिषद सीतापुर के नई बस्ती वार्ड के सभासद प्रत्याशी ने प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों से की है। नई बस्ती वार्ड के भाजपा के सभासद प्रत्याशी आशीष सक्सेना ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजंरगी सहित नामित सभासद शैलेश महेन्द्र, बूथ अध्यक्ष संतोष महेन्द्र, अभिषेक शुक्ला व नगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा अवस्थी व सभासद प्रत्याशी का चुनाव में खुलकर विरोध करने का आरोप लगाया है।

आशीष सक्सेना ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी खुद अध्यक्ष का टिकट मांग रहे थे उन्हे टिकट नही मिला तो वह नाराज होकर नई बस्ती वार्ड के सभासद प्रत्याशी व अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा अवस्थी का खुलकर विरोध किया है। जिसका मेरे पास साक्ष्य भी है। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष से ऐसे भितरघाती पदाधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है। आशीष ने प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश महामंत्री, निकाय चुनाव प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, नगर विकास राज्यमंत्री, कारागार राज्यमंत्री सहित प्रभारी नगर निकाय चुनाव को भी शिकायती पत्र भेजा है।

Related Articles

Back to top button
Close