उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

निकाय चुनाव में भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय, रिजल्ट पर सबकी निगाहें

आजमगढ़ में गुरुवार को निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। अब प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। नगर पालिका के लिए हुए चुनाव में भाजपा को टक्कर मिलती दिख रही है।

यह हालत भाजपा की तब है जब जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लगभग 7 दिनों तक जिले में डेरा डाले थे। इसके साथ ही क्षेत्रीय अक्ष्यक्ष सहजानंद राय और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी में आजमगढ़ जिले में संगठनात्मक मजबूती के लिए बैठक की थी।

जिले की निकाय चुनाव भाजपा के लिए कितनी चुनौती है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के सीएम योगी ने जिले का दौरा कर मतदाताओं से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की गुजारिश करते हुए कहा था कि जिले का विकास हो सके। जिले के दौरे पर आए भाजपा के मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की गुटबाजी को भी दूर करने का प्रयास किया। जिससे पार्टी को इसका फायदा मिल सके।

Related Articles

Back to top button
Close