जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ। काकोरी विकास खंड से शनिवार को शुरू हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह लोगो ने जोरदार स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा में सांसद/मंत्री कौशल किशोर ने केंद्र व राज्य सरकार की लोकहित कारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी।
जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को काकोरी मोड़ से शुरू हो कर घुरघुरी तालाब होते हुए सरोजनीनगर विधानसभा के ग्राम सभा गुंदौली, कंजा खेड़ा, कन्नी खेड़ा , सादुल्लानगर, नारायणपुर होते हुए हरौनी कस्बे में पहुंची। हरौनी कस्बे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विरेंद्र रावत व राम प्रकाश द्वारा केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर का भव्य स्वागत किया गया।
केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को भी बताया और जनता से आने वाले 2022 में भाजपा को पूर्ण समर्थन करने की भी अपील की केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने जहाँ पूरे देश के गरीबों के रहने के आवास दिये, किसानों को सम्मान निधि के तौर पर 6 हजार रुपये की राशि, महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया शौचालय दिया वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गुन्डाराज माफिया राज को कम किया इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का लतीफ नगर में प्रदीप त्रिवेदी सोनू सुभाष पासी, बेंती ग्राम सभा में अमित तिवारी ने केन्द्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा कटी बगिया होते हुए बनी पहुंची जहाँ वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान व मनोज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा बन्थरा पहुंची जहाँ शिव कुमार तिवारी, पंकज तिवारी, पिन्टू तिवारी चन्दर सिंह व लाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया वहीं औरावां में चन्द्रभान सिंह ने भी स्वागत किया इसके बाद सरोजनीनगर गौरी होते हुए सरोजनीनगर के साउथ सिटी में यात्रा का समापन हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीकृष्ण लोधी, डाक्टर गुरु प्रसाद लोधी, विरेंद्र रावत, कुंवर राजेन्द्र सिंह चौहान राजू, मंडल अध्यक्ष शिव बख्श सिंह चौहान, मुकेश सिंह, नरपति सुमन, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, भवानी सिंह,राम प्रकाश रावत, पार्षद सोनू सिंह, !लाल सिंह, पूर्व प्रधान हरौनी डब्बू सिंह, मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर मुकेश शर्मा , दुर्गेश सिंह, पूर्व प्रधान राम खेलावन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




