उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊसमग्र समाचार

स्व. राजेंद्र गुप्त के शहर में सुशासन ही चलेगा: केशव प्रसाद

समग्र चेतना/ राहुल मिश्रा

उत्सव गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम बोले नेहा अवस्थी एक मांग पर शासन से मिलेगा भरपूरस पैसा
सीतापुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सीतापुर भाजपा के नेता रहे स्व. राजेंद्र गुप्त का शहर है, यहां सुशासन ही चलेगा,भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा सरकार में गुंडा माफियाओं की जगह जेल है। डिप्टी सीएम मौर्य सोमवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में सीतापुर नगर पालिका की उम्मीदवार नेहा अवस्थी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को भाजपा को जिताकर विकास के रास्ते को चुना है। सीतापुर की जनता 11 नगर निकाय में कमल खिलाकर एक बार फिर इतिहास रचेगी। शहर नगर पालिका चुनाव में 29 वर्षों के बाद जनता भाजपा उम्मीदवार को जिताकर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगी। केशव प्रसाद ने कहा कि 400 से अधिक सीट जीतने का दावा करने वाली पार्टी का सीतापुर की जनता सूपड़ा साफ कर चुकी है। कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देने का मन बनाया है, प्रदेश की सभी 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 1700 से अधिक सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। सपा समाप्त पार्टी की ओर अग्रसर है। उन्होंने सीतापुर जिले में सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सीतापुर नगर पालिका के लिए पैसे की कमी कभी नही आने दी जाएगी। नेहा अवस्थी की एक मांग पर शासन स्तर से भपूर पैसा दिया जाएगा। सांसद राजेश वर्मा और नगर पालिका की उम्मीदवार नेहा अवस्थी ने भी सभा को सम्बोधित किया। नेहा ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर का समुचित विकास होगा। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, विधायक शशांक त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, मुनींद्र अवस्थी आदि थे।

मोटर साइकिल रैली में दिखी नेहा अवस्थी की ताकत
भाजपा उम्मीदवार नेहा अवस्थी ने सोमवार को शहर में साइकिल रैली निकालकर जनमा से मिल रहे अपार समर्थन की ताकत दिखाई। सुबह शहर के हाजारों समर्थक अपनी-अपनी बाइक के साथ कांशीराम कॉलोनी गेट के निकट एत्र हुए। कोई नही टक्कर में, क्यों पड़े चक्कर में, अबकी बार, नगर पालिका में नेहा अवस्थी की सरकार, साथ आएं, सीतापुर सजाएं आदि नारे लगाते हुए शहर भ्रमण किया। बाइक रैली कैप्टन मनोज चौराहा, राजकीय इंटर कॉजेज चौराह, घंटाघर, छोटी लाइन सहित पूरी शहर का भ्रमण करके उत्सव गेस्ट हाउस में सभा मे तब्दील हो गई। नेहा अवस्थी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। चंचल श्रीवास्तव, गुंजन, गुदरू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close