जंयती पर सपाईयों ने राम मनोहर लोहिया को किया नमन

जंयती पर सपाईयों ने राम मनोहर लोहिया को किया नमन
मनाई लोहिया की 113वी जयंती मनाई
सीतापुर। जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिन्तक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 113वी जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन इकबाल हुसैन अंसारी ने किया। गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुये छत्रपाल सिंह यादव ने स्व डॉ राम मनोहर लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।
लोहिया ने समाज के गरीबों, किसानो, अल्पसंख्यको दलितों, मजदूरों शोषितों छात्रों को न्याय व् सम्मान दिलाने के लिए एक एक रूपया चंदा लेकर एक संघठन खड़ा किया था, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संघर्ष करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पदयात्रा की जिससे पुलिस की लाठिया भी खानी पड़ी, लेकिन वह अपने कर्तव्य मार्ग पर अडिग रहे आगे बढ़ते रहे। विधायक अनिल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में लोहिया के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संघर्ष करके उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव ने चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई, वर्ष २०१२ से २०१७ तक का प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए समाजवादी पार्टी का स्वर्णिम काल रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक अनिल वर्मा,पूर्व मंत्री रामहेत भारती, इकबाल हुसैन अंसारी,शेखर यादव,विजय वर्मा, कौशलेन्द्र सिंह,मनोज राठौर,मनोज भारती,कार्यालय प्रभारी जयसिंह यादव, सुहैल अहमद, देवेंद्र यादव, अभय प्रताप सिंह, अंकित यादव, राजकिशोर गौतम, शिवपाल यादव,मो नादिर, अरशद खान, संतोष वर्मा, मो अबरार, शफीक भी, महमूद नवी, धर्मेन्द्र यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।




