संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत

लखनऊ! राजधानी के थाना क्षेत्र बन्थरा के गुंदौली निवासी अशीष नशे का आदी था। शाम होते ही शराब के नशे में डूब जाता था होश आने पर घर चला आता था लेकिन गुरुुवार की रात घर न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की, कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह युवक का शव घर के बाहर गेट के पास पड़ा मिला। पत्नी सुनीता बच्चे समेत स्वजन चीत्कार करने लगे। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। यूपी 112 पुलिस ने जांच की और थाना पुलिस को अवगत कराया। सुबह मौके पर बंथरा प्रभारी डा अशीष कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्वजन से घटना की जानकारी ली।
थाना प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वही गांव के लोगों ने जानकारी दी कि मृतक आशीष उम्र लगभग (35) वर्ष की पत्नी सुनीता उम्र लगभग (32) वर्ष एक निजी प्रॉपर्टी संस्थान में काम करती है। उसी से अपने घर का पालन पोषण करती है। आशीष नशे का आदी था जो कि आए दिन शराब के नशे में धुत रहता था। परिवार की जिम्मेदारियों से बिरत रहता था जिसकी मृत्यु संदिग्ध अवस्था में हुई है। शव घर के समीप पड़ा मिला। मृतक की पत्नी व बारह वर्षीय पुत्री महक, आठ वर्षीय अखिल कुमार व छः वर्षीय पुत्र निखिल है।




