शहीदी पखवारा पर्व पर निकाली गयी पदयात्रा,मनाया गया तुलसी पूजन कार्यक्रम

शहीदी पखवारा पर्व पर निकाली गयी पदयात्रा
महमूदाबाद/सीतापुर। सिख धर्म गुरु गोविंद सिंह के बेटों ने विभिन्न यातनाएं झेलने के बाद खुद को दीवालों में चुन जाना तो स्वीकार किया था किंतु धर्म परिवर्तन करना नहीं।
सिक्ख धर्म के ऐसे दोनों बाल वीरों को भाजपा ने सम्मान दिया है। यह बात भाजपा नेता सीपी तिवारी ने स्थानीय गुरुद्वारा से गुरू गोकवंद सिंह के दोनों बेटों फतेह सिंह व जोरावर सिंह की शहादत पर सरकार द्वारा मनाए जा रहे शहीदी पखवारा पर्व पर निकाली गई पदयात्रा के मौके पर कहीं। वीर बालकों की याद में निकली पदयात्रा गुरुद्वारे से बस स्टेशन, बजाजा चौराहा, रामकुंड चौराहा, कोतवाली मार्ग होते हुये गुरुद्वारा पहुँच कर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान समाजसेवी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अतुल वर्मा ने अपने कोतवाली मार्ग स्थित आवास पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा में जगजीत सिंह, राजू सरदार, प्रताप सिंह, आरके वाजपेयी, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, अतुल वर्मा, अमरीश गुप्त, अमेन्द्र सिंह, राम निवास गुप्त सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इस मौके पर सबद पाठ व लंगर भी आयोजित हुआ।
मनाया गया तुलसी पूजन कार्यक्रम
सीतापुर। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा तुलसी पूजन कार्यक्रम मनाया गया। महासंघ के कैंप कार्यालय पर आयोजित तुलसी पूजन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष योगेश शुक्ला ने विधि विधान से तुलसी पूजन कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तुलसी पूजन करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक सत्यप्रकाश कटियार ने किया।
जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि हम सभी को अपने घर में तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए। तुलसी पूजन करने से घर में नकारात्मकता दूर होती है। कार्यक्रम में राजेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, नरेश पांडे, सत्येंद्र सिंह, भानु प्रकाश शुक्ला, अजय मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, पंकज शुक्ला, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।




