उत्तर प्रदेशपंजाबब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्यलखनऊसमग्र समाचार

दूसरे दिन भी तेदुंएं को नही पकड़ पाई वन विभाग की टीम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

दूसरे दिन भी तेदुंएं को नही पकड़ पाई वन विभाग की टीम
महोली/सीतापुर। कोतवाली इलाके में जंगली जानवर देखे जाने की सूचना के बाद से वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पहले दिन की कांबिग में सफलता न मिलने के बाद दूसरे दिन भी जानवर की तलाश की। अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को खेतों में मिले पगचिन्ह तेंदुआ के हैं। इसी आधार पर आगे की कांबिग की जा रही है। टीम ने दूसरे दिन भी गांव के किनारे से लेकर आसपास के इलाके में कांबिंग की। वहीं ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। मालूम हो कि शुक्रवार को कोतवाली इलाके के गांव भुड़िया निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने खेत सिंचाई के दौरान जंगली जानवर को देखा था।

भयभीत ग्रामीण ने वहां से भागकर गांव के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। जिसमें पगचिन्हों की जांच पड़ताल की थी। शनिवार को भी वन क्षेत्राधिकारी के एन भार्गव के नेतृत्व में ने उस इलाके में पहुंचकर कांबिग शुरू की। उन्होंने बताया कि पगचिन्ह तेंदुआ के हैं। लगातार कांबिज गी जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ के कठिना नदी की तलहटी की ओर जाना प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महोली पिसावां मार्ग के करीब तक पगचिन्ह दिखे हैं। वहीं ग्रामीणों को सचेत किया गया है कि सतर्कता बरतते हुए समूह बनाकर ही खेतों की तरफ जाएं। दूसरी ओर इलाके के ग्रामीणों में जंगली जानवर आने की सूचना से दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि समूह बनाकर खेतों की ओर जा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
मिश्रिख/सीतापुर। निकाय चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नैमिषरत्न तिवारी ने मिश्रिख स्थिति अभिनंदन गेस्ट हाउस मे मिश्रिख विधानसभा के पांचो मंडल अध्यक्ष व मोर्चा पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमो को लेकर कार्यताओं के साथ रणनीति तैयार की। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए तिवारी ने बताया कि आगामी लोकसभा के चुनाव को देखते हुये पार्टी नेतृत्व द्वरा एक वर्ष के अंदर भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक कार्यक्रम करने जा रही है। साथ ही निकाय चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए रूप रेखा तैयार की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश शास्त्री ने बताया मोर्चा प्रकोष्टो व बूथ लेबल पर सूची तैयार कर ली गयी है। इस मौके पर मिश्रिख देहात मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा, कल्ली मंडल अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, मनोज पांडेय, शुभम दीक्षित, सोनूसागर, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अजय शुक्ला शुक्ला, अज्जू, कौशलेंद्र त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close