उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

भाजपा सरकार में मंत्री स्वयं जनता के बीच जा रहे है- विजय लक्ष्मी

ग्राम्य एवं सम्रग विकास, आरईडी राज्यमंत्री ने जनचौपाल कर गिनाई सरकार की योजनाएं
विकास भवन में की समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों से की वार्ता

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबांे के कल्याण के लिए कार्य करती है, इस सरकार में किसी को मुख्यमंत्री व मंत्रियों को ढूंढने की जरुरत नही है स्वयं मुख्यमंत्री व उनके मंत्री जनता के बीच जा रहे है और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करा रहे है। इसी परिपेक्ष में हम आज आए है। यह बात ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उप्र राज्मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होने कहा कि सरकार निकाय चुनाव के लिए तैयार है। कोर्ट के फैसले का इंतजार हो रहा है।

हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है नेतृत्व जिसे टिकट देगा हम सब मिलकर उसे जिताएगें। जिले में एक दिवसीय दौरे पर आई प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास, समग्र विकास आरईडी राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद मंत्री ने विकास भवन सभागार में विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। विकास भवन में एनआरएलएम में संचालित स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को दिखा। ग्राम्य विकास विभाग राज्यमंत्री ने एक दिवसीय दौरे पर निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी व मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कई पदाधिकारियों ने अधिकारियों की मनमानी को लेकर शिकायत की।

पशुवाड़़ा, गौशाला सहित अन्य योजनाओं में हो रहे भ्रष्ट्राचार की शिकायत की। बैठक के बाद राज्यमंत्री ने विकास भवन में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि एनआरएलएम में समूह की महिलाओं को सभी योजनाओं से जोड़ा जाए। महिलाओं की उन्नति को उन्हें बाजार दी जाए। समूह की महिलाओं ने हस्तनिर्मित सामना को मंत्री को भेंट किया। जिस पर मंत्री ने उनकी कारीगरी को सराहा। विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनधियों के साथ सामजस्य बनाए। उन्होने कहा कि भ्रष्ट्राचारी कोई भी हो उसे बक्शा नही जाएगा।

उन्होने पीएम आवास योजना की समीक्षा की। जिसके बारे में पीडी गजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी। मनरेगा योजना की जानकारी लेने के बाद राज्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मनरेगा कार्यों में महिला मेट की संख्या बढ़ाई जाए। प्रत्येक कार्य में मेट दिखाई नहीं पड़ते ऐसा नहीं होना चाहिए। राज्यमंत्री ने दलित बस्ती का निरीक्षण करने के बाद कहा कि दलित बस्ती की जो भी दिक्कतें हैं। वह जानती हैं। उनको दूर करने के लिए सभी को शिक्षित होना भी जरूरी है। लड़कों के साथ लड़कियों को भी शिक्षित करें। जिससे समाज के साथ गांव के विकास में सहायक होंगी। इस दौरान सीडीओ अक्षत वर्मा, पीडी गजेन्द्र प्रताप सिंह, डीडीओ हरिश्चन्द्र प्रजापति, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीसी मनरेगा सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास, आरईडी राज्य मंत्री ने खैराबाद के सरैयां सानी गांव मंे आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सभी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि आवारा पशुओं को गौशालाओं में रखा जाए। सभी पात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाए। राज्य मंत्री ने निर्देश दिया कि योजनाओं में धांधली बदार्श्त नही की जाएगी। राज्यमंत्री ने चौपाल के बाद दलित बस्ती का भी निरीक्षण किया।

मंत्री के समक्ष पहुंचा रामपुर मथुरा भ्रष्टाचार
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री के समक्ष रामपुर मथुरा में हुए शौचालय योजाना में हुए भ्रष्ट्राचार के बारे में विधायक ज्ञान तिवारी ने अवगत कराया। विधायक ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना में विकास खण्ड रामपुर मथुरा में शौचालय योेजना में भ्रष्ट्राचार किया गया है। जब मैने इसकी शिकायत की तो जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय जांच कमेटी बना दी। जांच अधिकारियों ने आरोपी सचिवों से सुविधा शुल्क लेकर जांच में अनियमितता की है। विधायक की शिकायत पर राज्यमंत्री ने जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
Close